{"_id":"5b6dd12b4f1c1bf6548b7b6f","slug":"presence-of-biometric-machine-in-ssj-campus","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसजे परिसर में बायोमैट्रिक मशीन से दर्ज होने उपस्थिति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसजे परिसर में बायोमैट्रिक मशीन से दर्ज होने उपस्थिति
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Fri, 10 Aug 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
कुविवि एसएसजे परिसर में बायोमैट्रिक मशीन से उपस्थिति दर्ज कराते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं विश्वविद्यालय एसएसजे परिसर में शुक्रवार से बायोमैट्रिक मशीन से उपस्थिति दर्ज होने लगी। सुबह परिसर पहुंचे परिसर निदेशक, कुलानुशासक समेत शिक्षकों और कर्मचारियों ने अपने-अपने विभागों में बायोमैट्रिक मशीन से उपस्थिति दर्ज कराई।
मालूम हो कि बृहस्पतिवार परिसर के सभी 31 विभागों, कार्यालयों में बायोमैट्रिक मशीनें लगा दी गई थी। इसके लिए शिक्षकों और कर्मचारियों के फिंगर प्रिंट भी मशीन में पूर्व में ही फिट करा दिये गये थे। शुक्रवार से मशीनों के जरिये उपस्थिति दर्ज होनी शुरू हो गई। शुक्रवार को कला, विज्ञान, वाणिज्य, शिक्षा, विधि, बीबीए संकायों के अलावा परिसर निदेशक, कुलानुशासक कार्यालय, पुस्तकालय आदि सभी 31 स्थानों में लगे बायोमैट्रिक मशीन में परिसर के शिक्षकों और कर्मचारियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। नियम के मुताबिक अब शिक्षकों और कर्मचारियों को मशीन में सुबह दस बजे और शाम चार बजे उपस्थिति दर्ज करानी होगी। इधर परिसर निदेशक प्रो. आरएस पथनी ने बताया कि विवि द्वारा बायोमैट्रिक मशीन लगाने के बाद 10 अगस्त से बायोमैट्रिक मशीन मेें उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य कर दिया गया है।