फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Preparations for the Syalde Bikhauti fair have intensified, a strategy has been made regarding security and arrangements.

Almora News: स्याल्दे बिखौती मेले की तैयारियां हुईं तेज, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर बनी रणनीति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the Syalde Bikhauti fair have intensified, a strategy has been made regarding security and arrangements.

विज्ञापन


द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। आगामी 13 अप्रैल से शुरू होने वाले चार दिवसीय ऐतिहासिक स्याल्दे बिखौती मेले के सफल आयोजन को लेकर थाना द्वाराहाट में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले की सुरक्षा व्यवस्था, मूलभूत सुविधाओं और व्यापारिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि मेले में बाहर से आने वाले सभी व्यापारियों का सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाएगा।
मेला समिति ने इस प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से शुरू कर दिया है ताकि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके। इस दौरान आल, नौज्यूला और गरख धड़े के थोकदारों ने मेले के मार्गों पर झूल रहे विद्युत एवं केबल तारों को हटाने के साथ-साथ विभिन्न स्थानों पर पेयजल टैंकों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग रखी। मेला समिति के अनुसार 13 अप्रैल को सायं चार बजे रंणा के निशानों के साथ विभांडेश्वर मंदिर की परिक्रमा कर मेले का शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद 14 अप्रैल को द्वाराहाट में बटपुजै मेला, 15 अप्रैल को मुख्य स्याल्दे मेला तथा 16 अप्रैल को मीना बाजार और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मेले का समापन होगा।
विज्ञापन

बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र काण्डपाल, तहसीलदार तितीक्षा जोशी, पुलिस उपाधीक्षक भावना केंथोला, कोतवाल विनोद जोशी, टैक्सी यूनियन के प्रतिनिधि दीपक चौधरी समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed