{"_id":"6553b52dff8c3e6cc80b429d","slug":"pregnant-woman-referred-anemia-normal-delivery-almora-news-c-8-hld1004-260226-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: खून की कमी बताकर गर्भवती को रेफर किया, एंबुलेंस खराब होने पर वापस लाए तो सामान्य प्रसव हो गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: खून की कमी बताकर गर्भवती को रेफर किया, एंबुलेंस खराब होने पर वापस लाए तो सामान्य प्रसव हो गया
Tue, 14 Nov 2023 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 14 Nov 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
होटल मैनेजमेंट संस्थान के पास खड़ी एंबुलेंस। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं की एक और तस्वीर मंगलवार को देखने को मिली। प्रसव पीड़ा से कराह रही एक गर्भवती को अल्मोड़ा के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल बेस से 95 किमी दूर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। कारण खून की कमी और और अन्य परेशानी बताया गया। सिर्फ आधा किमी जाने पर एंबुलेंस जवाब दे गई। इसके बाद गर्भवती को फिर से बेस अस्पताल ले जाया गया जहां उसका सामान्य प्रसव हुआ।
हवालबाग ब्लॉक के भाकड़ धामस निवासी महेंद्र सिंह की 26 वर्षीय पत्नी इंदु को परिजन सोमवार को बेस अस्पताल लाए। डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया। मंगलवार दोपहर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया। परिजन 108 एंबुलेंस से उसे हल्द्वानी ले जाने लगे। करीब 500 मीटर ही चले थे कि राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान के पास एंबुलेंस के पहिये जाम हो गए। चालक ने वाहन चलाने का काफी प्रयास किया लेकिन एंबुलेंस आगे नहीं बढ़ पाई। इसके बाद एंबुलेंस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया। प्रसव पीड़ा बढ़ने और गर्भवती की जान को खतरे में देखकर उसे फिर से बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका सामान्य प्रसव हुआ। रक्त चढ़ाने की भी जरूरत नहीं पड़ी।
मेडिकल कॉलेज के बावजूद स्वास्थ्य सेवा बदहाल
अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय में मेडिकल कॉलेज होने के बावजूद स्वास्थ्य सेवाएं सुधर नहीं पा रही हैं। मेडिकल कॉलेज होने से चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर समेत जिले के मरीजों को उम्मीद रहती है बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी लेकिन हालात सुधर नहीं रहे।
विज्ञापन
बीमार एंबुलेंस को भी उपचार की जरूरत
अल्मोड़ा। आपातकालीन 108 एंबुलेंस सेवा कब मरीजों को दगा दे जाए इसका अंदाजा मरीजों और तीमारदारों को भी नहीं होता है। आए दिन एंबुलेंस में खराबी आने से मरीजों को इस तरह की परेशानी झेलनी पड़ती है।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीपी भैसोड़ा का कहना है कि गर्भवती की हालत को देख कर ही उसे रेफर किया गया था। रास्ते में एंबुलेंस खराब हो गई थी। इसके बाद इमरजेंसी में प्रसव कराया गया।
108 एंबुलेंस प्रभारी मनोज पंत का कहना है कि 108 एंबुलेंस में दिक्कत आने के बाद दूसरी 108 एंबुलेंस की व्यवस्था की गई थी। एंबुलेंस में आई खराबी को जल्द दूर किया जाएगा।