फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Pragya became the state general secretary of National Karate Academy

कराटे की एशियन पदक विजेता प्रज्ञा बनी नेशनल कराटे एकेडमी की प्रदेश महासचिव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
Pragya became the state general secretary of National Karate Academy
प्रज्ञा जोशी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नेशनल कराटे एकेडमी इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र मोर ने एशियन पदक विजेता प्रज्ञा जोशी को एकेडमी इंडिया की उत्तराखंड शाखा का महासचिव मनोनीत किया है। मनोनयन पत्र में उन्होंने कहा है कि प्रज्ञा ने पूर्व में देश-विदेश में देश का नाम रोशन किया और पिछले दो सालों से वह राष्ट्रीय मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी इंडिया के एथलीट कमीशन के सदस्य के रूप में कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन

एकेडमी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश जोशी ने बताया कि प्रज्ञा जोशी पिछले 16 वर्षों से कराटे के साथ-साथ मार्शल आर्ट की कई विधाओं का अध्ययन कर रही हैं। वह कराटे के साथ-साथ जुजित्सु खेल में भी एशियन बीच गेम्स वियतनाम में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इसके अलावा वह कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय रेफरी भी हैं।
विज्ञापन

पूर्व में सात सालों तक वह उत्तराखंड पुलिस में भी कार्य कर चुकी हैं। लगातार चैंपियन रहने पर 2012 में सिंगापुर से लौटने के बाद उन्हें पुलिस पदक भी मिल चुका है। 2016 में प्रज्ञा ने महिला उत्थान तथा महिला प्रतिभाओं को आगे लाने के उद्देश्य से पुलिस से स्वैच्छिक त्यागपत्र दे दिया था। तब से लगातार वह कराटे और मार्शल आर्ट के क्षेत्र में कार्य कर नई प्रतिभाओं को आगे ला रही हैं। राज्य का नाम विदेशों में रोशन करने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा उन्हें अल्मोड़ा में सम्मानित भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एशियन कराटे चैंपियनशिप सिंगापुर से 2012 में प्रज्ञा ने कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। उनके महासचिव बनने पर नैनीताल सांसद भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट, सांसद अल्मोड़ा अजय टम्टा, धर्मेंद्र भट्ट, डीएसओ सीएल वर्मा, अंतरराष्ट्रीय एथलीट सुरेश पांडे, आरती सैनी, गोपाल सिंह खोलिया, राजेंद्र गुप्ता, दीपक पांडे आदि ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed