फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   pradhans locks the office

प्रधानों ने ब्लॉक मुख्यालय पर जड़े ताले

Fri, 15 Sep 2017 11:09 PM IST
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। , अमर उजाला ब्यूरो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। , अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Sep 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
pradhans locks the office
मुख्यालय में तालाबंदी के बाद प्रदर्शन करते प्रधान। - फोटो : अमर उजाला
राज्य मद से पंचायतों को मिलने वाली धनराशि में की गई कटौती वापस लेने सहित तमाम मांगों को लेकर प्रधान संगठन के बैनर तले प्रधानों ने ब्लॉक मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन तालाबंदी शुरू कर दी है। इस दौरान उन्होंने धरना प्रदर्शन भी किया। वक्ताओं ने मनरेगा कार्यों का भुगतान भी शीघ्र करने की मांग उठाई। इस संबंध में प्रधानों द्वारा कई बार सरकार को ज्ञापन भी भेजा जा चुका है। 
विज्ञापन


प्रधान संगठन के बैनर तले प्रधान यहां ब्लॉक मुख्यालय पर एकत्रित हुए और कार्यालय पर तालाबंदी कर दी। प्रधानों का कहना था कि सरकार पंचायती राज व्यवस्था को पूरी तरह से खत्म करने पर तुली हुई है। राज्य मद से मिलने वाली धनराशि में कटौती कर दी गई, इन हालातों में कैसे पंचायतों में विकास कार्य होंगे।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने पंचायती राज एक्ट को पूर्ण रूप से लागू करने, प्रधानों को सांसद और विधायक की तर्ज पर समुचित पेंशन देने आदि की मांग उठाई। शीघ्र मांगें पूरी नहीं होने पर प्रधानों ने उग्र आंदोलन शुरू करने की बात की। वहां संगठन के अध्यक्ष महेश पंत, महामंत्री नवीन मैनाली, हिम्मत सिंह, लाल सिंह बिष्ट, दीपक बिष्ट, हुकुुम सिंह, गीता चौधरी, प्रभा रौतेला, चंद्रा रावत, प्रकाश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed