फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Positive news in district.

Almora News: क्वारब की पहाड़ी के ट्रीटमेंट के लिए केंद्र ने दिए 18 करोड़

Mon, 18 Nov 2024 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 18 Nov 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Positive news in district.
अल्मोड़ा। कुमाऊं की लाइफ लाइन को प्रभावित कर देने वाले क्वारब की पहाड़ी का ट्रीटमेंट अब तेजी से शुरू होगा। इसके लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और राज्यमंत्री अजय टम्टा की पहल पर केंद्र सरकार ने पहाड़ी ट्रीटमेंट के लिए 18 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इसके लिए निविदा भी आमंत्रित कर दी है।
विज्ञापन


सोमवार को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा ने मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी और अन्य अधिकारियों के साथ क्वारब की दरकती हुई पहाड़ी तथा ट्रीटमेंट होने तक किन रास्तों का वैकल्पिक रूप में प्रयोग किया जा सकता है, इसका निरीक्षण किया। उन्होंने तेजी से ट्रीटमेंट करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




टम्टा ने क्वारब का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों को टीएचडीसी के प्लान के अनुसार ट्रीटमेंट करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार 18 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। जब तक इस समस्या का स्थायी हल नहीं निकल जाता तब तक वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाएगा। वहीं डीएम आलोक कुमार पांडे ने बताया कि वैकल्पिक मार्ग को दुरुस्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग को 10 लाख रुपये तत्काल उपलब्ध कराए गए हैं तथा काम जल्द पूरा करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्वारब की पहाड़ी के दरकने से अल्मोड़ा -हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग तीन दिन से पूरी तरह बंद है। इससे कुमाऊं के तीन जिलों अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और बागेश्वर की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित है। प्रतिदिन करोड़ों रुपये का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। इन जिलों का सफर करीब 50 से 100 किमी अतिरिक्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed