फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Positive news in district.

Almora News: 20 करोड़ रुपये से होगा दन्या-आरासलपड़ सड़क पर डामरीकरण

Fri, 19 Jan 2024 01:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 19 Jan 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Positive news in district.
अल्मोड़ा। जल्द ही दन्या क्षेत्र के लोगों को बदहाल सड़क से मुक्ति मिलेगी। 20 करोड़ रुपये से 25 से अधिक गांवों को जोड़ने वाली दन्या-आरासलपड़ सड़क पर डामरीकरण होगा। भनोली-जैंती, जैंती-पिपली और चायखान-थुवासिमल सड़कों का भी निर्माण होगा।
विज्ञापन


दन्या-आरासलपड़ सड़क पर डामरीकरण के साथ ही भनोली-जैंती, जैंती-पिपली और चायखान-थुवासिमल सड़कों के निर्माण का शुभारंभ सांसद अजय टम्टा ने किया। उन्होंने कहा कि इसके लिए 56 करोड़ रुपये की स्वीकृत हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सड़कों का जाल बिछा है। हर गांव सड़क से जुड़ रहा है और बदहाल सड़कों का सुधारीकरण हो रहा है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा-घाट हाईवे का भी जल्द चौड़ीकरण शुरू होगा जो दोनों जिलों के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। कहा कि अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में 70 सड़कें स्वीकृत हुई हैं इनकी टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा ने सांसद का आभार जताया। इस मौके पर नरेंद्र बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह डसीला, रमेश जोशी, हंसादत्त पांडे सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed