{"_id":"6591aa825f6e25aadc0c8cab","slug":"positive-news-exam-orgnised-in-district-almora-news-c-232-1-shld1002-6622-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: स्नातक स्तरीय परीक्षा में बैठे 3017 युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: स्नातक स्तरीय परीक्षा में बैठे 3017 युवा
Sun, 31 Dec 2023 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 31 Dec 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा/बागेश्वर। अल्मोड़ा और बागेश्वर में रविवार को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। दोनों जिलों में 3017 युवा परीक्षा में बैठे। अल्मोेड़ा में 11 परीक्षा केंद्रों पर पंजीकृत 3060 अभ्यर्थियों में से 2111 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 949 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। मुख्य शिक्षा अधिकारी अंबा दत्त बलोदी के बताया कि परीक्षा सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक सभी केंद्रों में शांतिपूर्वक हुई। केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए इंतजाम रहे। परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी गई। संवाद
बागेश्वर में 338 रहे अनुपस्थित
बागेश्वर। जिले के दो परीक्षा केंद्रों में उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। 1244 अभ्यर्थियों में से 906 ने परीक्षा दी। 338 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल ने बताया कि जिले में विवेकानंद विद्या मंदिर मंडलसेरा और पंडित बीडी पांडेय परिसर बागेश्वर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा संपन्न हुई। संवाद