फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Poluted Water Supply in Almora

तल्ला खोल्टा में हो रही गंदे पानी की आपूर्ति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Poluted Water Supply in Almora
अल्मोड़ा। शहर के लोअर मालरोड में तल्ला खोला में सोमवार को कई घरों में गंदे पानी की आपूर्ति हुई। साफ पानी न आने से लोगों को नालों और धारों से पानी लाकर गुजारा करना पड़ा। इससे कोरोना काल में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

तल्ला खोल्टा में सोमवार को कई घरों में गंदे पानी की सप्लाई हुई। काफी देर तक नलों से गंदा पानी आता रहा है। पानी पीने योग्य नहीं था और पानी से बदबू भी आ रही थी। इस कारण लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोग आसपास स्थित नौलों और धारों से पानी लाने को मजबूर हुए। खासकर नौकरीपेशा लोगों को इससे दिक्कतें हुई। उन्हें अन्य स्थानों से पानी लाकर गुजारा करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर शहर के मोहल्लों के नलों में पानी खुलने का समय निर्धारित न होने से लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ता है। खासकर घरों में अकेले रहने वाले कर्मचारियों, व्यापारियों को इससे दिक्कतें होती हैं।

लोग लंबे समय से जल संस्थान से प्रत्येक मोहल्ले में प्रतिदिन निश्चित समय पर पानी खोलने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
इधर जल संस्थान के एई मुकेश कुमार ने बताया कि तल्ला खोल्टा में पानी की आपूर्ति करने वाली पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त होने से गंदे पानी की आपूर्ति होने की आशंका है।
क्षेत्र के जेई को तल्ला खोल्टा जाकर मौका मुआयना करने के निर्देश दिए गए हैं। मौका मुआयना कर क्षेत्र में शुद्ध पानी की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed