{"_id":"64a46919f5dfaf9e230a93e4","slug":"political-news-person-will-be-eclected-almora-news-c-232-1-shld1002-190-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: राजकीय शिक्षक संघ के पांच पदों के लिए 31 दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: राजकीय शिक्षक संघ के पांच पदों के लिए 31 दावेदार
Wed, 05 Jul 2023 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। राजकीय शिक्षक संघ के सात जुलाई को अल्मोड़ा में होने जा रहे नई प्रांतीय कार्यकारिणी के चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, संयुक्त मंत्री, कोषाध्यक्ष के कुल पांच पदों के लिए 31 संभावित दावेदार बताए जा रहे हैं।
संघ के जिलाध्यक्ष भारतेंदु जोशी और जिला मंत्री भूपाल सिंह चिलवाल ने बताया कि सात जुलाई को अटल उत्कृष्ट जीआईसी अल्मोड़ा में संघ के नई प्रांतीय कार्यकारणी के लिए चुनाव होगा। चुनाव नजदीक आते ही संभावित दावेदारों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। प्रत्याशियों में कुछ पुराने चेहरे हैं तो कुछ नए प्रत्याशी भी है। नए प्रत्याशी भी पुराने प्रत्याशियों को मात देने के लिए रणनीति बनाने में जुटे हैं।
अधिवेशन के लिए कई समितियों का गठन
अल्मोड़ा। मंगलवार को शिक्षक सदन में हुई बैठक में प्रांतीय अधिवेशन की तैयारी के लिए चर्चा की गई। जिला मंत्री भूपाल सिंह चिलवाल ने बताया कि छह और सात जुलाई को अटल उत्कृष्ट जीआईसी अल्मोड़ा में होने वाले अधिवेशन को भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। अधिवेशन को भव्य रूप देने के लिए शुल्क समिति, सांस्कृतिक समिति, स्वागत समिति, चुनाव समिति, शुल्क संकलन समिति, जलपान समिति, मीडिया समिति, विधिक/प्रत्यावेदन समिति का गठन किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भारतेंदु जोशी ने की। वहां पूर्व जिलाध्यक्ष हीरा सिंह बोरा, डीडी गुणवंत, मीनाक्षी जोशी, कुलदीप जोशी, गोविंद रावत, कमल किशोर तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद