{"_id":"6893a5e3e239a0f5940d24c9","slug":"political-news-in-district-almora-news-c-232-1-ha11012-131946-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अध्यक्ष का पद एक-एक साल के लिए संभालेंगे विजय और हिमांशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अध्यक्ष का पद एक-एक साल के लिए संभालेंगे विजय और हिमांशु
Thu, 07 Aug 2025 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। बार संघ रानीखेत के बहुप्रतीक्षित चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गए हैं। अध्यक्ष पद के लिए हुए रोमांचक मुकाबले में निवर्तमान अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय और हिमांशु बिष्ट को बराबर 18-18 मत प्राप्त हुए। असमंजस की स्थिति होने पर संघ ने अनूठा निर्णय लेते हुए दोनों को एक-एक वर्ष के लिए अध्यक्ष पद देने का फैसला लिया।
टॉस के जरिए तय किया कि विजय कुमार पांडे पहले वर्ष अध्यक्ष पद संभालेंगे, जबकि हिमांशु बिष्ट अगले वर्ष इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। अधिवक्ताओं ने इस निष्पक्ष और सहमति से लिए गए फैसले की सराहना की। उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल दत्त करगेती ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 मत प्राप्त किए और नवीन चंद्र पंत को 8 मतों से पराजित किया। पंत को 14 मत प्राप्त हुए।
कोषाध्यक्ष, सचिव, उप सचिव और लेखा परीक्षक पदों पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका था। कोषाध्यक्ष पद पर नासिर हुसैन, सचिव पद पर कुबेर सिंह कार्की, उप सचिव पद पर जरीना उमर और लेखा परीक्षक पद पर नरेंद्र सिंह नेगी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
चुनाव मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन चंद्र उपाध्याय और सहायक निर्वाचन अधिकारियों मोहन चंद्र पडलिया और महेंद्र सिंह की देखरेख में संपन्न हुए। अधिवक्ता संघ के इस लोकतांत्रिक उत्सव में अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे चुनाव को गरिमापूर्ण रूप से संपन्न कराया।