फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Political news in district.

Almora News: रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम...

Tue, 03 Oct 2023 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 03 Oct 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Political news in district.
अल्मोड़ा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सोमवार को जगह-जगह कई कार्यक्रम हुए। प्रभात फेरियां निकाली गई। ध्वजारोहण भी किया गया। लोगों ने रामधुन के साथ गांधीजी के प्रिय भजन भी गाए।
विज्ञापन

अल्मोड़ा में डीएम विनीत तोमर ने कलक्ट्रेट में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों और संगठन के लोगों ने नंदा देवी मंदिर परिसर से मुख्य बाजार होते हुए चौघानपाटा तक प्रभात फेरी निकाली। डे केयर संस्था ने रैली निकालकर लोगों को गांधीजी के दिखाए रास्ते पर चलने की अपील की। इस मौके पर पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन




अल्मोड़ा

- भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा गांधी पार्क में कार्यक्रम किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, धर्मेंद्र बिष्ट, किरन पंत, मनोज जोशी, जगत तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक मनोज तिवारी और जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज के नेतृत्व में गांधी पार्क पहुंचकर ध्वजारोहण किया। यहां केवल सती, पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, मनोज सनवाल, पूरन रौतेला, सुनील कर्नाटक, अख्तर हुसैन आदि मौजूद रहे।



रानीखेत और द्वाराहाट

रानीखेत/द्वाराहाट। रानीखेत में जीजीआईसी, मिशन स्कूल, नेशनल इंटर कॉलेज, महाविद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत, आर्मी स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, जीडी बिरला स्कूल, विवेकानंद विद्या मंदिर सहित कई विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी कुटीर से ताड़ीखेत बाजार तक मशाल जुलूस निकाला। यहां कैलाश पांडेय, गीता पवार, रचना रावत, उमेश भट्ट, नेहा महरा सहित कई लोग मौजूद रहे। द्वाराहाट के एमडी तिवारी इंटर कॉलेज दैरी,आदर्श इंटर कॉलेज सुरईखेत, जीआईसी, डीआईसी, जीजीआईसी बटुलिया, असगोली, दूनागिरी, बिन्ता सहित विभिन्न विद्यालयों में गांधी और शास्त्री को श्रद्धांजलि दी गई। संवाद



स्याल्दे और सोमेश्वर

स्याल्दे/सोमेश्वर/भतरौंजखान। स्याल्दे और सोमेश्वर में विद्यार्थियों ने सफाई अभियान चलाया। सोमेश्वर महाविद्यालय में 150 विद्यार्थियों ने रक्तदान के लिए ई पंजीकरण कराया। यहां प्रभारी प्राचार्या डॉ. नीमा राणा, डॉ. निर्मला लोहनी, प्राचार्य डॉ. एके जोशी मौजूद रहे। जीआईसी भतरौंजखान के विद्यार्थियों ने बाजार में प्रभात फेरी निकालने के बाद दोनों विभूतियों को श्रद्धांजलि दी।



चौखुटिया

चौखुटिया। विभिन्न स्कूल, कॉलेज व संस्थानों में कार्यक्रम हुए। सरस्वती शिशु मंदिर व विद्या मंदिर में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुरेश जोशी व श्रीकृष्ण जोशी, नारायण रौतेला, दीपक नेगी, हेमचंद्र, पंकज तिवारी, कुलदीप आर्या आदि मौजूद रहे। मासी में सशिमं के बच्चों ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। इस मौके पर प्रधानाचार्य गोकुल चंद्र, पूरन गौड़, देवकी, ममता, किरन अनिता, महेश लाल व चंपा तिवारी आदि मौजूद थे। राजकीय महाविद्यालय चौखुटिया व राजकीय महाविद्यालय मासी में भी कार्यक्रम हुए।



बागेश्वर

बागेश्वर। सुबह छह बजे बजे चौक बाजार से स्वराज भवन के पास गांधी स्मारक तक प्रभात फेरी निकाली गई। जजी सभागार में जिला जज/ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष राजीव कुमार खुल्बे, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गुंजन सिंह, सीनियर सिविल जज नीरज कुमार ने गांधी और शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने जिला न्यायालय परिसर से गोमती पुल तक सफाई अभियान चलाया। विकास भवन में सीडीओ आरसी तिवारी के नेतृत्व में जयंती मनाई गई। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित किया गया। पुलिस कार्यालय में एसपी अक्षय प्रहलाद कोंडे के नेतृत्व में गांधी जयंती के कार्यक्रम हुए। पंडित बद्री दत्त पांडेय परिसर बागेश्वर में गांधी जयंती कार्यक्रम के पश्चात स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रभारी निदेशक डॉ. जीवन सिंह गढि़या, प्रभारी प्राचार्य डॉ.. भगवती नेगी, कला संकाय अध्यक्ष डॉ. हेम चंद्र दूबे, एनएसएस प्रभारी डॉ. नेहा भाकुनी, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. उमेश चंद्र जोशी आदि मौजूद थे।




गरुड़

गरुड़ (बागेश्वर)। अजीम प्रेमजी फाडंडेशन में काव्य गोष्ठी हुई। मोहन चंद्र जोशी, डा. हेम चंद्र दुबे, गिरीश अधिकारी, प्रदीप गुरुरानी, सौम्या, संजय सेमवाल, बीना, दीपा, बद्री प्रसाद सेमवाल, भुवनेश्वरी, डीएन वर्मा, रवींद्र गोस्वामी, अनुष्का, प्रेमा भट्ट, संजय सेमवाल आदि ने कविता पाठ किया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed