{"_id":"62e82663b6479019fe70f8bc","slug":"political-news-almora-news-hld471068229","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वसम्मति नहीं बनने से अब व्यापार मंडल के चुनाव के लिए होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वसम्मति नहीं बनने से अब व्यापार मंडल के चुनाव के लिए होगा मतदान
भिकियासैंण में व्यापार संघ के गठन के लिए हुई बैठक में मौजूद व्यापारी। । संवाद
- फोटो : ALMORA
Link Copied
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल भिकियासैंण की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए हुई बैठक में किसी भी पद पर सर्वसम्मति नहीं बन पाई। बैठक में मौजूद अधिकतर व्यापारियों ने चुनाव प्रक्रिया के तहत व्यापार संघ का गठन करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
नगर के एक निजी होटल में व्यापार संघ के गठन के लिए हुई बैठक में व्यापारियों ने चुनाव संचालन समिति के सामने सुझाव रखे। कुछ व्यवसायियों ने पूर्व में चुनाव लड़ चुके व्यापारियों को वर्तमान चुनाव में दावेदार नहीं बनाने के लिए अपना पक्ष रखा। कुछ ने पुराने रजिस्टरों को बैठक में आय-व्यय के लिए सामने रखने की मांग की जिससे बैठक में काफी देर तक गहमागहमी रही। चुनाव संचालन समिति ने सर्वसम्मति से व्यापार संघ का गठन नहीं होने की स्थिति में मतदान के जरिए चुनाव संपन्न कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चुनाव संचालन समिति अध्यक्ष लक्ष्मीदत्त नैलवाल, दिनेश उप्रेती, गोपाल बिष्ट ने बताया 10 दिन के भीतर चुनाव संपन्न हो जाएंगे। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के लिए 2100, सचिव, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष आदि पदों के लिए 1100 रुपये सदस्यता शुल्क रखा गया है। डॉ. केवल जोशी, दयाकृष्ण उपाध्याय, शंकर फुलारा को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। बैठक में मदन मेहरा, महिपाल सिंह, दरबान सिंह, पान सिंह जीना, दीपक बिष्ट, सोनू अग्रवाल, प्रकाश रौतेला, भवान सिंह, नीरज, विजय ध्यानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।