फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Police personnel beaten in women's police station, uniform torn

Almora News: महिला थाने में पुलिस कर्मी को पीटा, वर्दी फाड़ी

Thu, 25 Apr 2024 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 25 Apr 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Police personnel beaten in women's police station, uniform torn
अल्मोड़ा। पत्नी की शिकायत पर थाने बुलाए गए पति ने पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में एक पुलिस जवान को बुरी तरह पीट डाला और वर्दी फाड़ दी। पीड़ित पुलिस कर्मी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

नगर के एनटीडी स्थित महिला थाने में नगर निवासी एक महिला ने अपने पति शैल निवासी किशन लाल के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई। महिला पुलिस ने बुधवार को पीड़ित महिला और आरोपी को थाने बुलाया। देर रात एक बजे के करीब महिला पुलिस कर्मियों ने स्थानीय पुलिस चौकी को सूचना दी कि आरोपी पति महिला थाने में हुड़दंग मचा रहा है। चौकी में तैनात पुलिस जवान राकेश भट्ट महिला थाने पहुंचे और आरोपी को समझाने लगे। इसी बीच आरोपी ने पुलिस कर्मी को पीट दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि उसने पुलिस कर्मी की वर्दी फाड़ते हुए उसे बुरी तरह पीट दिया। सूचना पर कोतवाली से पहुंचे पुलिस कर्मियों ने आरोपी को गिरफ्तार किया और जिला अस्पताल पहुंचकर उसका मेडिकल कराया। पीड़ित पुलिस कर्मी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। कोतवाल जगदीश चंद्र देउपा ने कहा कि आरोपी के खिलाफ धारा 332, 353, 323, 504 और 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed