{"_id":"5b88260b42c79246570427aa","slug":"police-on-road-to-improve-traffic","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए सड़कों पर उतरी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए सड़कों पर उतरी पुलिस
उजाला ब्यूरो रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Thu, 30 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए रानीखेत नगर में जमा पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन नगरी की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पूरा महकमा ही बृहस्पतिवार को सड़क पर उतर आया। कोतवाल नारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने विजय चौक से लेकर केमू स्टेशन तक अभियान चलाया। इस दौरान बाजार में बेतरतीब खड़े वाहनों को हटाया गया। चेतावनी दी गई कि यदि वाहन चालक बाज नहीं आए तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नगर की बेकाबू यातायात अव्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस ने अब विशेष अभियान शुरू कर दिया है। कुछ दिन पूर्व पुलिस टीम ने नगर क्षेत्र में अभियान चलाकर गलत ढंग से वाहन पार्क करने वाले और ठेली वालों को हद पार नहीं करने की हिदायत दी थी। इधर, बृहस्पतिवार को कोतवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने केमू स्टेशन तक अभियान चलाया।
इस दौरान कई स्थानों पर वाहन चालकों ने बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े किए थे। कोतवाल ने कहा कि सड़क तक वाहन पार्क कर दिए जाते हैं, जिससे जाम की स्थिति बन जाती है। उन्होंने बताया कि वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गई है। यदि फिर भी व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो चालान किए जाएंगे।