{"_id":"586d31ff4f1c1ba37815a0ef","slug":"please-adhere-strictly-to-the-code-of-conduct-bansal","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता का सख्ती से पालन कराएं : बंसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता का सख्ती से पालन कराएं : बंसल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 04 Jan 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण में मौजूद अधिकारी और कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आचार संहिता लगने के साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बंसल ने निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों को आचार संहिता का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि निर्वाचन के दौरान प्रकाशित होने वाली प्रचार सामग्री पर मुद्रक और प्रकाशक का नाम अनिवार्य रूप से प्रिंट होने के साथ ही एक प्रति मीडिया अनुश्रवण एवं प्रमाणन समिति को देना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
एसएसजे परिसर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन्होंने निर्वाचन व्यय लेखे का सही रखरखाव करने, स्टार प्रचारक यात्रा संबंधी व्यय, लेखों में की जाने वाली प्रविष्टियों, वाउचर हस्ताक्षर आदि का सख्ती से पालन करने के निर्देश निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों को दिए। उन्होंने बताया कि आचार संहिता से जुड़ी सभी प्रचार सामग्री की प्रति मीडिया अनुश्रवण एवं प्रमाणन समिति के अलावा जिला निर्वाचन अधिकारी को देनी अनिवार्य होगी। सीडीओ जेएस नगन्याल और उप परियोजना निदेशक एसके उपाध्याय ने निर्वाचन और आचार संहिता से संबधित सावधानियों के बारे में जोनल मजिस्ट्रेटों को जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने पुलिस टीम को अन्य टीमों के साथ समन्वय बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसडीएम विवेक राय, फिचा राम, रजा अब्बास, गौरव चटवाल, गोपाल राम, अवधेश कुमार, डीडीओ मो. असलम, राजेश तिवारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी विक्रम सिंह जंतवाल, नोडल अधिकारी ईवीएम केसी आर्या, सहायक निर्वाचन अधिकारी आरसी आर्या, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी समेत रिटर्निंग आफिसरों के अलावा नोडल प्रभारी, अपर प्रभारी निर्वाचन, पुलिस, सैक्टर मजिस्ट्रेट, व्यय अनुवीक्षण, निगरानी टीम के अधिकारी आदि मौजूद थेे।
विज्ञापन