फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Players from nine districts reached Ranikhet for martial arts games

द्वितीय राज्य मार्शल आर्ट खेलों के लिए रानीखेत पहुंचे कई जिलों के खिलाड़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Players from nine districts reached Ranikhet for martial arts games
राज्य मार्शल आर्ट प्रतियोगिता के लिए प्रेक्टिस में जुटे विभिन्न जिलों के खिलाड़ी। संवाद न्यूज ए - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी की ओर से प्रस्तावित द्वितीय राज्य मार्शल आर्ट खेलों के लिए यहां कई जिलों के खिलाड़ी पहुंच गए हैं। नौ जिलों के 250 से अधिक कराटे खिलाड़ी किक बॉक्सिंग, वूशु एवं सवाते खेलों में जौहर दिखाएंगे। पिछले साल अंतरराष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आयोजक एवं लिसन कराटे एकेडमी इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव सतीश जोशी ने बताया कि 16 एवं 17 जनवरी को रानीखेत में आयोजित विशेष राज्य मार्शल आर्ट खेलों में राज्य के 9 जिलों से करीब 250 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राज्य मार्शल आर्ट खेलों में कराटे के अलावा वुशू, सवाते एवं किक बॉक्सिंग खेलों की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन खेलों को आयोजित कराने के लिए नेशनल कराटे एकेडमी उत्तराखंड, उत्तराखंड बूसू एसोसिएशन, सवाते एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड एवं उत्तराखंड किक बॉक्सिंग एसोसिएशन का तकनीकी सहयोग लिया जा रहा है। इस दौरान पदक विजेता कई खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed