फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Planting 1.67 lakh plants in Limca Book of World Record

1.67 लाख पौधों का रोपण लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज

Mon, 23 Jul 2018 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Mon, 23 Jul 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
 कोसी पुनर्जनन अभियान के तहत कोसी के उद्गम क्षेत्र में बीते 16 जुलाई को एक घंटे में एक लाख 67 हजार 755 पौधे रोपने को लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज कर लिया गया है। बताया गया है कि इसका प्रमाणपत्र दिसंबर में प्राप्त हो जाएगा।  
विज्ञापन



बता दें कि कोसी पुनर्जनन अभियान के तहत 16 जुलाई को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत  और कई अन्य जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुए रिकार्ड पौधरोपण कार्यक्रम में हवालबाग और ताकुला ब्लॉक के ग्रामीणों सहित टास्क फोर्स सेना, एसएसबी, एनसीसी, स्काउट, सेना के अलावा कई विद्यालयों, स्वयं सेवी संस्थाओं, महिला स्वयं सहायता समूहों के कुल 10 हजार 517 लोगों ने हिस्सा लिया। किसी एक नदी के पुनर्जनन के लिए एक घंटे में एक लाख 67 हजार 755 पौधे रोपे जाने को लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज करने के लिए आवेदन किया गया था। प्रभारी जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि लिम्का बुक ऑफ वरर्ल्ड रिकार्ड द्वारा इसे स्वीकार कर लिया गया है। हालांकि किसी नदी के बजाय कोसी नदी के पुनर्जनन के लिए एक घंटे में एक लाख 67 हजार 755 पौधे रोपने को रिकार्ड के तौर पर शामिल किया गया है। श्री दीक्षित ने बताया कि दिसंबर में आने वाली किताब में इस रिकार्ड को प्रकाशित करके प्रमाणपत्र जारी हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed