{"_id":"2c94ecf553adfb66d291032d34feec15","slug":"plans-were-for-pumping-sixty-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंपिंग योजनाओं के लिए मिले छह करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंपिंग योजनाओं के लिए मिले छह करोड़
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sun, 24 Jan 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में करीब एक अरब की लागत से चार पंपिंग योजनाओं का निर्माण चल रहा है। बजट की कमी के चलते निर्माण कार्य की गति काफी सुस्त चल रही थी।
विज्ञापन
गत दिनों क्षेत्र के विधायक और विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने योजनाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद बजट मुहैया कराने को शासन के अधिकारियों को निर्देश दिए थे। अब शासन ने जल निगम को छह करोड़ रुपये अवमुक्त कर दिए हैं।
विज्ञापन
जागेश्वर विधानसभा के धौलादेवी ब्लॉक में दोड़म, सरयू-दन्यां, पनार-भनोली और लमगड़ा में कपिलेश्वर-बानड़ी पंपिंग योजनाओं का निर्माण चल रहा है। निविदा की शर्तों के मुताबिक यह काम एक साल पहले ही पूरे हो जाने चाहिए थे, लेकिन योजनाओं का निर्माण काफी सुस्त गति से चल रहा है।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने 20 दिसंबर को कपिलेश्वर-बानणी देवी, दो जनवरी को सरयू-दन्यां पंपिंग योजनाओं का निरीक्षण किया।
उन्होंने काम की सुस्त रफ्तार पर पर नाराजगी जताते हुए हर हाल में 30 जून तक योजनाओं में पानी चलाने के निर्देश जल निगम के अधिकारियों को दिए थे।
इस दौरान विभाग के अधिकारियों ने बजट की कमी के चलते काम की गति धीमी होने की जानकारी कुंजवाल को दी। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने विभाग के प्रबंध निदेशक और सचिव को फोन पर जल्द बजट आवंटित करने के निर्देश दिए थे।
इन योजनाओं के लिए शासन ने पेयजल निगम को छह करोड़ की धनराशि अवमुक्त कर दी है। जल निगम के अधिशासी अभियंता राम बाबू मौर्या ने बताया कि छह करोड़ रुपये का बजट मिल गया है। उन्होंने बताया कि सभी योजनाओं में काम तेजी से चल रहा है। 30 जून तक पानी चलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।