{"_id":"5a5ce5fe4f1c1b93268b48ec","slug":"pickup-filling-sand-illegally","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से रेत भर रहे पिकप का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध रूप से रेत भर रहे पिकप का चालान
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील सल्ट के अंतर्गत अछरौन मल्ला के काठ की नाव नामक स्थान में पिकप में अवैध रूप से रेत भर रहे एक वाहन को सीज कर दिया गया है। एक अन्य मामले में ओवरलोड बुलेरो का चालान किया गया। उप जिलाधिकारी गोपाल राम बिनवाल ने निरीक्षण के दौरान यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
उप जिलाधिकारी गोपाल राम बिनवाल ने क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अछरौन मल्ला के काठ की नाव नामक स्थान पर पिकप वाहन संख्या यूके 04-सीबीओ 1014 को अवैध तरीके से रेत भरते हुए पकड़ लिया। उप जिलाधिकारी ने वाहन का चालान किया। उन्होंने बताया कि वाहन स्वामी गिरीश चंद्र पुत्र हरि दत्त निवासी अछरौन मल्ला से अवैध खनिज और अर्थदंड के तौर पर छह हजार एक सौ पचपन रुपये वसूले जाएंगे। उन्होंने ओवरलोडिंग पर बुलेरो वाहन संख्या यूके-01-सीए-0506 का चालान किया।
विज्ञापन