फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Pickup fell into the ditch, two injured

गैस सिलेंडर बांटकर लौट रहा पिकअप खाई में गिरा दो घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
Pickup fell into the ditch, two injured
भतरौजखान के निकट दुर्घटनाग्रस्त पिकप। - फोटो : ALMORA
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। तहसील बेतालघाट के अंतर्गत नौघर गांव में बेतालघाट की इंडेन गैस सर्विस का पिकअप वाहन नौघर के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। दोनों खतरे से बाहर हैं।
जानकारी के मुताबिक इंडेन गैस सिलिंडर बांटकर लौट रहा पिकअप वाहन संख्या यूके 04 ई-5476 चढ़ाई चढ़ते वक्त असंतुलित होकर पीछे की तरफ लुढ़ककर खाई में जा गिरा। जिसमें वाहन चालक कैलाश सिंह और एक अन्य व्यक्ति नंदन सिंह घायल हो गया।

जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से भतरौंजखान अस्पताल लाया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों खतरे से बाहर हैं और एक्सरे आदि जांच के लिए उन्हें रानीखेत भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed