फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   PHC Manila's new building will be built soon

Almora News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानिला का जल्द बनेगा नया भवन

Thu, 04 May 2023 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 04 May 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
PHC Manila's new building will be built soon
मानिला का प्राथमिक स्वास्थ केंद्र। संवाद  
अल्मोड़ा। विकासखंड सल्ट के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानिला के दिन जल्द बहुरेंगे। अस्पताल के नए भवन और आवासीय परिसर निर्माण के लिए शासन से तीन करोड़ 91 लाख 45 हजार का बजट स्वीकृत हो गया है। इससे अस्पताल में भवनों की कमी दूर हो सकेगी।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानिला सीमित भवन में संचालित हो रहा है। इससे स्टाफ आदि को भी बैठने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लंबे समय से अस्पताल का नया भवन बनाने की मांग की जा रही थी। अब शासन ने अस्पताल का नया भवन और आवासीय परिसर बनाने के लिए तीन करोड़ 91 लाख 45 हजार का बजट स्वीकृत किया।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग को निर्माण कार्य के लिए पहली किस्त के रूप में एक करोड़ 10 लाख रुपये मिल गए हैं। अस्पताल का नया भवन बनने के बाद अस्पताल स्टाफ को राहत मिलेगी। साथ ही मरीजों को भी बड़ा परिसर बनने से सुविधा मिलेगी। नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवास बनने से डॉक्टर, कार्मिकों को मिलेगी राहत
अल्मोड़ा। आवासीय परिसर नहीं होने से डॉक्टर और कर्मचारी काफी दूर बाजार में रहते है। कई बार अस्पताल में गंभीर मरीज आ जाते हैं। ऐसे में डॉक्टर को वहां पहुंचने में समय लग जाता है जिससे कई बार मरीजों की जान पर बन आती है। आवासीय परिसर बनने के बाद डॉक्टर और कार्मिकों को बड़ी राहत मिलेगी।


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानिला में जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा। कार्यदायी संस्था को 1 करोड़ 10 लाख रुपये की पहली किस्त मिल चुकी है। स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधा के बढ़ने का सीधा लाभ क्षेत्र के मरीजों को मिलेगा। - डॉ. आरसी पंत, सीएमओ, अल्मोड़ा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed