{"_id":"0d4b0d6f2b045dc379d74db8f94075af","slug":"petro-substances-that-rock-bottom-prices-not-lower-rent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रो पदार्थों की कीमतें गिरीं, नहीं घटा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रो पदार्थों की कीमतें गिरीं, नहीं घटा किराया
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 12 Feb 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बावजूद वाहन किराए और मालभाड़े में कमी नहीं होने पर उत्तराखंड छात्र संगठन ने आक्रोश जताया। उन्होंने अपर जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
कहा कि तेल की कीमतों में 18 से 20 रुपए की कमी आ गई है। कीमतों में गिरावट के बावजूद वाहन किराया और मालभाड़ा कम नहीं हुआ। तेल की कीमतों में मामूली बढ़ोत्तरी होने पर टैक्सी चालक, यात्री वाहन और ट्रक संचालक तत्काल किराया बढ़ा देते हैं, लेकिन घटी कीमतों का जनता को कोई लाभ नहीं हो रहा। उन्होंने मुख्यमंत्री से तेल की कीमतों के मुताबिक यात्री वाहनों और मालभाड़े में कमी करने की मांग की।
विज्ञापन
छात्र संगठन ने दरों में शीघ्र कटौती नहीं होने पर आंदोलन करने का ऐलान किया। ज्ञापन देने वालों में सुनीता दानू, खजान जोशी, भाष्कर प्रसाद, देवेश कुमार, प्रेम आर्या, गौरव जोशी, जन्मेजय तिवारी, हेमू मेहरा, उमेश सिंह, हरीश गोगिनी, मनीष रावत आदि शामिल थे।
विज्ञापन