{"_id":"69e3c6366ca91579bb0aac65","slug":"people-were-troubled-by-the-flickering-of-electricity-throughout-the-day-almora-news-c-232-1-alm1002-142335-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बिजली की आंख-मिचौली से दिन भर परेशान रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बिजली की आंख-मिचौली से दिन भर परेशान रहे लोग
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर मेें 33 केवीए लाइन में खराबी आने से खत्याड़ी और बख बिजली उपसंस्थान से जुड़े क्षेत्रों में बिजली की आंख-मिचौली से लोग दिन भर परेशान रहे। बिजली के आने-जाने का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। ऐसे में निजी और सरकारी संस्थानों में कामकाज प्रभावित हुई।शाम सात बजे आपूर्ति सुचारु होने से लोगों को राहत पहुंची।
शुक्रवार को 33 केवीए लाइन में खराबी आने से खत्याड़ी और बख बिजली उपसंस्थान से जुड़े खत्याड़ी, माल रोड, चौघानपाटा, कैंट, ब्राइट एंड कॉनर, धारानाैला, आवास विकास कालोनी क्षेत्रों में दोपहर से शाम सात बजे तक बिजली की आंख-मिचौली से लोग परेशान रहे। ऐसे साइबर कैफे सहित कारोबारियों को खासा नुकसान झेलना पड़ा। यूपीसीएल के जेई खजान डालाकोटी ने बताया कि 33 केवीए लाइन में फॉल्ट आने से समस्या पैदा हुई। बताया कि रात में लोगों को बिजली कटौती का सामना न करना पड़े इसके लिए टीम देर शाम तक खरीबी दूर करने में जुटी रही। शाम सात बजे प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई है।
विज्ञापन