{"_id":"661974c2184063ad320f59cd","slug":"people-troubled-by-traffic-jam-on-mall-road-almora-news-c-232-1-shld1002-110668-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: माल रोड पर जाम लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: माल रोड पर जाम लोग परेशान
Fri, 12 Apr 2024 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 12 Apr 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा के माल रोड में लगा जाम। संवाद
अल्मोड़ा। नगर के माल रोड में लगे जाम से वाहन चालक, यात्रियों, पर्यटकों और राहगीरों को परेशानियों से जूझना पड़ा। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। नगर के माल रोड में आए दिन जाम लगना आम हो गया है। शुक्रवार की शाम यहां लंबा जाम लग गया। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही और यात्रियों को इनमें बैठकर इंतजार करना पड़ा। राहगीरों को भी पैदल चलने के लिए जगह नहीं मिली। करीब 20 मिनट बाद में होमगार्ड के जवान मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाया। वाहनों की आवाजाही शुरू होने से सभी ने राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन