फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People should rein in crime

अपराध पर लगाम लगाने को चाहिए जन सहयोग

Sun, 04 Feb 2018 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Sun, 04 Feb 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
People should rein in crime
अल्मोड़ा में पत्रकारों से वार्ता करते आईजी पूरन सिंह रावत। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र पूरन सिंह रावत ने कहा है कि देश, राज्य और शहर से लेकर गांव तक में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जनसहयोग बहुत जरूरी है। इसके बिना अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाना पुलिस के लिए आसान काम नहीं है।

विज्ञापन


हिमांशु धर्मशक्तू की मौत के मामले में लाइ डिटेक्टर टेस्ट की रिपोर्ट को लेकर किए गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि रिपोर्ट एक हफ्ते में आए जाएगी, इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। रावत ने एसएसपी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता के दौरान यह सब बातें कहीं।
विज्ञापन


नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के मामले में उन्होंने कहा कि पुलिस की हल्द्वानी और बनबसा स्थित एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल अच्छा कार्य कर रही है। माओवादी गतिविधियों को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि मामले उनकी संज्ञान में हैं और हालांकि वह मामले की एसओजी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुमाऊं क्षेत्र में स्मैक की तस्करी पर अंकुश लगाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के बिजनौर, बहेड़ी आदि क्षेत्रों से कुमाऊं क्षेत्र में तस्करी हो रही है। पुलिस ने पिछले दिनों रुद्रपुर में दो से तीन किलो स्मैक पकड़ने में सफलता पाई है। ड्रग्स के खिलाफ समाज को भी जिम्मेदारी से काम करना होगा। राजस्व क्षेत्रों के पुलिस को हस्तांतरित होने के मामले में उन्होंने कहा कि उपलब्ध संसाधनों से पुलिस काम चला रही है। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी रेणुका देवी भी मौजूद थीं।


सीपीयू पूरे देश के लिए उदाहरण

आईजी पूरन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए विभिन्न शहरों में तैनात की गई सीपीयू अच्छा काम कर रही है। जो कि पूरे देश के लिए उदाहरण है। उन्होंने कहा कि अन्य प्रदेशों की पुलिस भी इसके अध्ययन के लिए पहुंच रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed