फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People protested for water

जल संस्थान के ईई और जेई के आश्वासन पर भी नहीं माने आंदोलनकारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
People protested for water
शशीखाल पंपिंग योजना ठप होने के कारण हैंडपंप से पानी भरते ग्रामीण। - फोटो : ALMORA
ताड़ीखेत कस्बे में पानी को लेकर क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। तीन दिनों से अनशन चल रहा है लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। नियमित आपूर्ति नहीं होने से परेशान लोगों ने अब स्थायी समाधान होने के बाद ही अनशन समाप्त करने का ऐलान किया है। जल संस्थान के ईई और जेई की भी आंदोलनकारियों ने एक नहीं सुनीं।
विज्ञापन

ताड़ीखेत विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंह अधिकारी के नेतृत्व में कई पंचायत प्रतिनिधि भी अब क्रमिक अनशन के समर्थन में आ गए हैं। ताड़ीखेत जन मिलन केंद्र में आयोजित अनशन के दौरान आंदोलनकारियों ने पेयजल विभागों पर उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि कई बार पत्राचार करने के बावजूद विभागीय अधिकारियों ने सुनवाई नहीं की। कहा कि ताड़ीखेत कस्बे में तीन पेयजल योजनाएं संचालित हैं।
विज्ञापन

इसके बावजूद पानी नहीं मिल पा रहा है। तीसरे दिन दीपक जोशी और गिरधर खाती क्रमिक अनशन पर बैठे। इधर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सुरेश ठाकुर और अवर अभियंता केएल साह ने मौके पर पहुंचकर संघर्ष समिति और आंदोलनकारियों से वार्ता की। उन्होेंने जल्द पेयजल समस्या के समाधान का आश्वासन दिया लेकिन आंदोलनकारियों ने स्थायी समाधान होने के बाद ही आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की। वहां प्रधान मंजीत भगत, चंदन बिष्ट, सतीश कुमार, बसंत उपध्याय, बसंत बिष्ट, गौरव पंत, चंद्र भानु मेहरा, डूंगर सिंह रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौलेखाल में चौथे दिन भी नहीं हुई पेयजल आपूर्ति
मौलेखाल। क्षेत्र में पेयजल की किल्लत बनी हुई है। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोटेश्वर शशीखाल पंपिंग योजना से चौथे दिन भी जलापूर्ति पूरी तरह ठप रही। इससे तहसील मुख्यालय व मुख्य बाजार समेत 50 से ज्यादा गांवों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई। स्थानीय लोग कई किमी दूर चलकर पेयजल की व्यवस्था कर रहे हैं। जल संस्थान के अधिकारियों को सूचित किए जाने के बाद भी अभी तक हालात नहीं सुधर पाए हैं। लोगों ने मांग की है कि जल्द ही पानी की व्यवस्था सुचारु की जाए। (संवाद)

ताड़ीखेत में क्रमिक अनशन पर बैठे आंदोलनकारी। संवाद न्यूज एजेंसी

ताड़ीखेत में क्रमिक अनशन पर बैठे आंदोलनकारी। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : RANIKHET

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed