फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People Protest Over Low Voltage

Almora News: लो वोल्टेज की समस्या दूर करने की मांग

Wed, 12 Jun 2024 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 12 Jun 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
People Protest Over Low Voltage
चौखुटिया के झला गांव में ऊर्जा निगम ने लगाया शिविर
विज्ञापन

चौखुटिया (अल्मोड़ा)। चौखुटिया विकास खंड के झला गांव में ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण के लिए एक शिविर का आयोजन किया। शिविर में ग्रामीणों ने लो वोल्टेज समेत अनेक अनेक परेशानियों के बारे में जानकारी दी।
बैठक के दौरान गेवाड़ विकास समिति के अध्यक्ष गजेंद्र नेगी ने अधिकारियों को बताया कि इस क्षेत्र में लंबे समय से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। बिजली की लाइनों में तारों के झूलने, समय से पेड़ों की लॉपिंग न होने, मिड स्पान पोल लगाए जाने, खराब हो चुके ट्रांसफार्मरों को न बदले जाने की समस्या पर भी कोई कार्यवाही नहीं हो पा रही है। बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि गांव में थ्री फेज कनेक्शन के साथ 16 केवीए के स्थान पर 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक के बाद अधिकारियों ने गांव में पूर्व में ऑइकॉम कंपनी द्वारा लगाए गए बिजली के पोलों और ट्रांसफार्मरों की जांच भी की गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वास्त किया कि उनकी लो वोल्टेज की समस्या का शीघ्र ही समाधान कर लिया जाएगा। वहां पर एसडीओ भिकियासैंण अरुण, जेई नीरज थापा, मोहन नेगी, गिरीश चंद्र, नवीन मेहरा, श्याम सिंह, आरडी नैलवाल, कैलाश गैरोला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed