{"_id":"5fbce9b98ebc3e5fac5ac02a","slug":"people-protest-against-dda-in-gandhi-park-almora-news-hld4049779145","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने डीडीए के खिलाफ मंगलवार को गांधी पार्क में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों ने डीडीए के खिलाफ मंगलवार को गांधी पार्क में दिया धरना
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने मंगलवार को अल्मोड़ा में गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार जनविरोधी डीडीए को समाप्त करने के प्रति उदासीन बनी हुई है।
इस अवसर पर हुई सभा में समिति के संयोजक नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि नवंबर 2017 में प्रदेश सरकार ने तुगलकी फरमान जारी कर सारे पर्वतीय क्षेत्र में जनविरोधी जिला विकास प्राधिकरण लागू कर दिया। जिसका जनता लगातार विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण के कारण लोगों को भवन निर्माण में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
धरने की अध्यक्षता आनंदी वर्मा और संचालन अख्तर हुसैन ने किया। धरने में कांग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पांडे, अख्तर हुसैन, प्रताप सत्याल, राजू गिरी, भारतरत्न पांडे, पूरन सिंह मेहरा, महेश आर्या, पूरन तिवारी, आनंदी वर्मा आदि ने भागीदारी की।