फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People protest against alcohol

शराब के खिलाफ लोगों ने निकाला जुलूस

Thu, 12 Jul 2018 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Thu, 12 Jul 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
People protest against alcohol
शराब के विरोध में जुलूस निकालतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

ग्राम पंचायत खीड़ा के ग्रामीणों ने खीड़ा क्षेत्र में सरकारी शराब का ठेका निरस्त करने, जीआईसी खीड़ा में गणित विषय खोलने और चौखुटिया-बच्छावान वाया खीड़ा सड़क में पड़े गड्ढों को ठीक करने सहित तीन सूत्री मांगों को लेकर खीड़ा से पुनियांबगड़ तक नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। ग्रामीणों ने शुक्रवार को बुद्धि शुद्धि यज्ञ करने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन

खीड़ा और पुनियांबगड़ क्षेत्र में सरकारी शराब के ठेके के विरोध में पिछले कई महीनो से धरना, प्रदर्शन अब जोर पकड़ने लगा है। बुधवार को एक बैठक के बाद ग्रामीणों ने इसको लेकर बृहस्पतिवार को नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। खीड़ा से शुरू हुआ जुलूस पुनियांबगड़ तक गया। बाद में बैठक कर शुक्रवार को सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सरकारी शराब का ठेका निरस्त करने के साथ ही जीआईसी में गणित विषय खोलने तथा सड़क के गड्ढों को ठीक करने की मांग की गई। 
विज्ञापन

जुलूस प्रदर्शन में प्रधान आनंदी देवी, नंदी देवी, सीता, गीता, कमला, बसंती, नरेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह नेगी, शोबन सिंह नेगी, प्रेमसिंह, देवसिंह, खीमसिंह, खीमराम, उमेश सिंह, गोविंद सिंह, पानसिंह, हेमा देवी, परूली, खष्टी, शांति, धना, चनुली, खीमादेवी आदि कई महिलाएं शामिल थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed