फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People of Golna Kardia landed in protest against selling the route

मार्ग को बेचने के विरोध में उतरे गोलना करड़िया के लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
People of Golna Kardia landed in protest against selling the route
अल्मोड़ा। गोलना करड़िया के लोगों ने आवासीय कालोनी और ग्रामीण इलाकों को जाने वाले परंपरागत हल्के मार्ग को बेचने का आरोप लगाया है। कॉलोनी के लोगों ने इसका विरोध करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि करीब पैंतीस साल पूर्व यहां आवास विकास परिसर उत्तर प्रदेश स्थापित हुआ। तब से यह मार्ग बना हुआ है। आवासीय कालोनी के लोगों के साथ ही आसपास के गांवों के लोग इस मार्ग से होकर आते जाते हैं, लेकिन अब इस मार्ग की कुछ भूमि विक्रय कर दी गई है, जो कि न्यायोचित नहीं है। इससे सैकड़ों लोगों का मार्ग अवरुद्ध हो जाएगा। यदि मार्ग अवरुद्ध हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

कोट.....
परंपरागत मार्ग में किसी भी स्थिति में निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। इस मार्ग से होकर कालोनी के लोग और आसपास के गांवों के लोग आते जाते है। बीमार व्यक्तियों को एंबुलेंस से ले जाया जाता है। मार्ग को बेचा जाना गलत है। - सूरज सिराड़ी, पूर्व प्रमुख हवालबाग।
विज्ञापन

मार्ग की खरीद फरोख्त गलत हुई है। पिछले तीस साल से अधिक समय से लोग इस मार्ग को उपयोग में ला रहे हैं। मार्ग की भूमि की खरीद फरोख्त गलत हुई है। यदि मार्ग अवरुद्ध किया गया तो आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। - मनोज भंडारी (मंटू), गोलना करड़िया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोलना करड़िया और अन्य गांवों का यह परंपरागत मार्ग है। मार्ग में निर्माण नहीं होना चाहिए। यदि मार्ग में निर्माण हुआ तो कालोनी समेत आसपास के गांवों के लोगों को भी परेशानी होगी। इस संबंध में गत दिवस जिलाधिकारी को भी अवगत करा दिया गया है। - कुंदन सिंह घींगा, गोलना करड़िया।

-
यदि यह मार्ग बाधित हुआ तो स्कूली बच्चों, कालोनी में रहने वाले लोगों के अलावा इस मार्ग का उपयोग करने वाले आसपास के ग्रामीण भी परेशानी में पड़ जाएंगे, क्योंकि कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं है। - रवींद्र सिंह बिष्ट, अधिवक्ता और पूर्व प्रधान गोलना करड़िया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed