फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   people given knowledge in event.

Almora News: ‘हिंदी को सहेजने के होने चाहिए प्रयास’

Thu, 27 Jun 2024 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 27 Jun 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
people given knowledge in event.
अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (वीपीकेएएस) हवालबाग में हिंदी भाषा की विशेषताएं एवं कठिनाइयां विषय पर कार्यशाला हुई। मुख्य अतिथि एसएसजे परिसर की सेवानिवृत्त प्रो. दिवा भट्ट ने कहा कि हिंदी संस्कृत से निकली समृद्ध भाषा है जो विदेशों में भी देश का प्रतिनिधित्व करती है। इसे सहेजने के सभी को गंभीरता से प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को हुई कार्यशाला में संस्थान के पूर्व निदेशक डॉ. जगदीश चंद्र भट्ट ने कहा कि वैज्ञानिकों ने भी हिंदी की वर्णमाला में हर एक अक्षर का स्थान निर्धारित किया है। लिपि भाषा को आकृतियों के माध्यम से दर्शाती है। उन्होंने हिंदी की पांच उपभाषाओं की जानकारी भी दी। कहा कि जितनी शुद्धता से हिंदी बोली जाएगी, इसे उतना ही शुद्ध लिखा जाएगा। इस दौरान संस्थान के फसल सुरक्षा प्रभागाध्यक्ष डाॅ. कृष्ण कांत मिश्रा, फसल उत्पादन प्रभागाध्यक्ष डाॅ. बृज मोहन पांडे, मुख्य तकनीकी अधिकारी और राजभाषा अधिकारी रेनू सनवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed