फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face the problems.

Almora News: जीआईसी आरासल्पड़ में अर्थशास्त्र के शिक्षक नहीं

Sun, 26 Jan 2025 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 26 Jan 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
People face the problems.
अल्मोड़ा। जीआईसी आरासल्पड़ में सात साल से भी अधिक समय से प्रधानाचार्य का पद रिक्त है। प्रवक्ता के पास प्रधानाचार्य का प्रभार है। अर्थशास्त्र पढ़ाने के लिए एक भी शिक्षक तैनात नहीं है। शिक्षक के बगैर छात्र-छात्राओं को अर्थशास्त्र विषय का ज्ञान नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

इस स्कूल में आरासल्पड़ समेत आसपास के कई गांवों से 100 से अधिक छात्र-छात्राएं ज्ञान प्राप्त करने आते हैं लेकिन शिक्षकों की कमी के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्कूल में अर्थशास्त्र प्रवक्ता का पद रिक्त है। इस विषय में अतिथि शिक्षक की भी तैनाती नहीं है। इस कारण छात्र-छात्राओं को अर्थशास्त्र विषय की पढ़ाई करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

खासकर बोर्ड परीक्षार्थियों की तैयारी पर असर पड़ रहा है। स्कूल में प्रधानाचार्य का पद रिक्त होने से एक प्रवक्ता को प्रधानाचार्य का अतिरिक्त प्रभार प्रभार दिया गया है। कार्यालयी काम के चलते कई बार संबंधित शिक्षक कक्षाओं में समय नहीं दे पाते हैं जिससे पढ़ाई पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed