{"_id":"6761b94d57023e3df50db8d5","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-shld1002-121564-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: रोडवेज की तीन सेवाएं स्थगित, यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: रोडवेज की तीन सेवाएं स्थगित, यात्री रहे परेशान
Tue, 17 Dec 2024 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 17 Dec 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। रोडवेज की तीन सेवाओं का संचालन स्थगित रहने से यात्री परेशान रहे। यात्रियों को मजबूरी में अन्य बसों या टैक्सी से सफर करना पड़ा। इससे उन्हें काफी दिक्कतें हुईं। जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज स्टेशन से 14 सेवाओं का संचालन किया जाता है। डिपो में चालकों की कमी बनी हुई है। इस कारण सेवाओं का संचालन पटरी पर नहीं आया है। मंगलवार को बेतालघाट-दिल्ली, टनकपुर, देहरादून सेवाओं का संचालन स्थगित रहा। बसों की तलाश में यात्री स्टेशन पर भटकते रहे। बस नहीं मिली तो कई यात्री केमू बसों से रवाना हुए।
यात्रियों ने बताया कि टनकपुर रूट पर रोडवेज की एकमात्र बस सेवा का संचालन होता है, लेकिन लंबे समय से ये सेवा स्थगित है, जिससे दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इस सेवा का नियमित संचालन किया जाना चाहिए। इधर रोडवेज के एजीएम विजय तिवारी ने बताया स्थगित सेवाओं के संचालन के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद