{"_id":"683600688821032d200c617e","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-ksp1005-128643-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: लंबित देयकों का भुगतान न होने से गल्ला विक्रेता नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: लंबित देयकों का भुगतान न होने से गल्ला विक्रेता नाराज
Tue, 27 May 2025 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 27 May 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लंबित देयकों का भुगतान नहीं होने से नाराज सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ की मंगलवार को नंदादेवी मंदिर परिसर स्थित गीता भवन परिसर में बैठक हुई। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने लंबित देयकों का भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने मांगें पूरी न होने पर एक जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का एलान किया।
जिलाध्यक्ष संजय साह रिक्खू ने कहा कि लंबित देयकों का भुगतान नहीं होने से सस्ता गल्ला विक्रेताओं को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विक्रेताओं पर ई-पॉस मशीन लगाने का जबरन दबाव बनाया जा रहा है। आरोप लगाया कि राशन के बोरों में तीन से पांच किलो राशन कम निकलता है जिससे नुकसान झेलना पड़ता है। जिले के 900 सस्ता गल्ला विक्रेता दमनकारी नीति का एकजुट होकर विरोध करेंगे। दिनेश गोयल ने कहा कि जब तक गल्ला विक्रेताओं को नेट चार्ज, दुकान का किराया और मानदेय नहीं दिया जाएगा तब तक संघर्ष जारी रहेगा। तय हुआ कि आगामी रणनीति तय करने के लिए 10 जून को नंदादेवी मंदिर परिसर स्थित गीता भवन में बैठक होगी। संचालन केसर खनी ने किया।
ये रहे मौजूद
वहां केसर खनी, अभय साह, नारायण सिंह, सुरेश सांगा, प्रकाश भट्ट, विपिन तिवारी, शांति देवी, मान सिंह, मनोहर लाल, पान सिंह सांगा, भवन तिवारी, मोहन जोशी, हीरा सिंह, भगत बोरा आदि मौजूद रहे।