{"_id":"66afc59c6ec30d89d50165d3","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-alm1004-115403-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अतिवृष्टि से ध्वस्त हुई पेयजल योजना, पानी के लिए हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अतिवृष्टि से ध्वस्त हुई पेयजल योजना, पानी के लिए हाहाकार
Sun, 04 Aug 2024 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 04 Aug 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौलछीना (अल्मोड़ा)। बीते दिनों हुई बारिश के कारण धौलछीना कस्बे को पेयजल आपूर्ति करने वाली पेयजल योजना पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। जिस कारण इस कस्बे में पिछले पांच दिनों से पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप है। मजबूरी में लोग नदी धारों से पीने के पानी की व्यवस्था कर रहे हैं।
बुधवार को धौलछीना क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के कारण यहां बरसाती नाले उफान पर आ गए थे। तेज बारिश के कारण जगह जगह भूस्खलन भी हुआ। भूस्खलन और बरसाती नालों के उफान के कारण बिनसर-कांचुला- धौलछीना पेयजल योजना भी जगह ध्वस्त हो गई। पेयजल योजना के करीब 15 पाइप बरसाती नालों में बह गए। जिस कारण क्षेत्र मे पेयजल की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। ग्राम प्रधान चंद्र सिंह मेहरा ने बताया कि पेयजल योजना के ध्वस्त होने की जानकारी आपदा कंट्रोल रूम समेत जल संस्थान और निगम के अधिकारियों को भी दी गई। लेकिन कोई कार्रवाई करने के बजाय दोनों विभाग इस काम का जिम्मा एक दूसरे पर थोप रहे हैं। उन्होंने बताया कि मजबूरी में क्षेत्र की तीन हजार से अधिक की आबादी अब नदी और धारों से पीने के पानी की व्यवस्था करने को मजबूर हैं।
होटल व्यवसायी भी हुए परेशान
पेयजल योजना के क्षतिग्रस्त होने के बाद अब धौलछीना के होटल व्यवसायी भी काफी परेशान है। व्यापार संघ अध्यक्ष डीएस रावत ने बताया कि धौलछीना बाजार अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मार्ग पर स्थित है। प्रतिदिन यहां से सैंकड़ों वाहन इधर उधर आवाजाही करते हैं। लेकिन पेयजल आपूर्ति ठप होने के कारण अब इसका असर हाेटल व्यवसायियों के कारोबार पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन
अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त योजनाओं का आकलन तैयार किया जा रहा है। शीघ्र ही सभी क्षतिग्रस्त योजनाओं की मरम्मत करा ली जाएगी। -चंद्रवीर सिंह, एई, जल निगम