{"_id":"66afc542da5e9a1aac00f304","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-alm1004-115376-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: आधे अल्मोड़ा में पांचवें दिन भी नहीं हुई पानी की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: आधे अल्मोड़ा में पांचवें दिन भी नहीं हुई पानी की आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। कोसी बैराज में सिल्ट आने के कारण पांचवें दिन भी आधे अल्मोड़ा की आबादी पानी के लिए तरसती रही। पेयजल की आपूर्ति न होने के कारण पेयजल को लेकर नगर में हाहाकार मचा रहा। मजबूरी में लोग दिन भर प्राकृतिक स्रोतों से पीने के पानी की व्यवस्था करने की मशक्कत में जुटे दिखाई दिए।
पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण कोसी स्थित बैराज में सिल्ट की समस्या पैदा हो गई है। सिल्ट आने के कारण रविवार भी करीब तीन घंटे तक पंपिंग बाधित रही। पंपिंग न होने के कारण रविवार को भी नगर में स्थित तीन पेयजल टैंकों में पानी का भंडारण नहीं हो पाया। जिस कारण नगर के माल रोड, तल्ला मल्ला जोशीखोला, विवेकानंद पुरी, ढूंगाधारा, सरकार की आली, खोल्टा, पांडेखोला समेत अनेक क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई और करीब 40 हजार लोग इससे प्रभावित रहे। नगर के लोग अवकाश का दिन होने के बाद भी दिन भर पेयजल की मशक्कत में जुटे दिखाई दिए। स्थानीय लोगों ने जल संस्थान के अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा है कि पांच दिन बीत जाने के बाद भी विभाग नगर के लोगों को साफ पानी मुहैया कराने में नाकाम साबित हो रहा है।
बरसात के कारण कोसी नदी में सिल्ट की समस्या पैदा हो गई थी। जिसे दूर करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। शीघ्र नगर में पेयजल की आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। -अरुण कुमार, एई, जल संस्थान, अल्मोड़ा