फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face the problems.

Almora News: अल्मोड़ा में उपभोक्ताओं को चार घंटे नहीं मिला बीएसएनएल का साथ

Wed, 21 May 2025 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 21 May 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
अल्मोड़ा। जिले में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की संचार सेवा चार घंटे से अधिक समय तक ठप रही। ऐसे में उपभोक्ताओं का घंटों एक दूसरे से संपर्क नहीं हो सका। इससे सरकारी और निजी संस्थानों में कामकाज प्रभावित रहे तो छात्र-छात्राओं, व्यापारी, दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अल्मोड़ा में बुधवार को दोपहर दो बजे ओएफसी कटने से बीएसएनएल की लैंडलाइन, इंटरनेट सेवा धड़ाम हो गई। करीब चार घंटों तक सेवा पूरी तरह ठप रही। इससे बीएसएनएल के 35 हजार से अधिक उपभोक्ता परेशान रहे। इंटरनेट नहीं चलने से लोगों के स्मार्ट फोन भी ठप हो गए। साइबर कैफे में भी घंटों इंतजार के बाद भी नेट नहीं चला तो लोग बैरंग घरों को लौटे। बीएसएनएल का साथ नहीं मिलने से लोगों ने अपने परिचितों के दूसरी कंपनियों का सिम इस्तेमाल कर अपनों का हाल जाना। शाम छह बजे सेवा सुचारू होने के बाद उपभोक्ताओं को राहत पहुंची।
विज्ञापन

- मुरादाबाद के समीप बीएसएनएल की ओएफसी केबल कट गई थी। इससे बीएसएनएल की सेवा बाधित रही। कटी केबल को जोड़कर सेवा बहाल कर दी गई है।

- एसएन रावत, डीजीएम, प्रचालन क्षेत्र, बीएसएनएल, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed