फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face the problems.

Almora News: छात्र-छात्राओं ने कुलसचिव को घेरा, डीएसडब्ल्यू ने दिया इस्तीफा

Mon, 11 Nov 2024 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 11 Nov 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर के आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने जल्द छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट का घेराव किया। नाराज छात्र- छात्राओं के दबाव के चलते परिसर के डीएसडब्ल्यू प्रो. शेखर जोशी ने मौके पर ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सोमवार को विवि का प्रशासनिक भवन खुलते ही संभावित दावेदार समर्थकों के साथ कुलसचिव कार्यालय पहुंच गए। छात्र-छात्राओं ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रसंघ चुनाव को लेकर अपने स्तर से कोई प्रयास नहीं किया। इससे गुस्साए छात्र-छात्राओं ने कुलसचिव और परिसर के डीएसडब्ल्यू से इस्तीफा देने की मांग की। विद्यार्थियों के दबाव में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इससे भी छात्र- छात्राओं का गुस्सा शांत नहीं हुआ और वे कुलसचिव के इस्तीफे की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन


लैपटाॅप और आईफोन की खरीद पर भड़के छात्र
अल्मोड़ा। छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर आरोप लगा कि विश्वविद्यालय के पैसे से कुलपति के लिए आईफोन और लैपटाॅप खरीदा गया है। छात्र- छात्राओं ने इसका बिल दिखाने की मांग की। चेतावनी दी कि जल्द विश्वविद्यालय का पैसा वापस विवि के खाते में नहीं डाला गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

शांति से हुईं परीक्षाएं
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर खुलने से विद्यार्थियों ने बिना व्यवधान के परीक्षाएं दीं। विद्यार्थियों ने लंंबे समय बाद असाइनमेंट जमा होने से राहत की सांस ली। कई दिनों बाद छात्र- छात्राओं के परिसर पहुंचने से वहां रौनक नजर आई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय कार्यालय स्तर से कुलपति के लिए अनुमन्य व्यवस्थाओं के तहत लैपटॉप और आईफोन क्रय किया गया है। यह विश्वविद्यालय की प्रापर्टी है। ये दोनों वस्तुएं मेरे नाम से नहीं बल्कि कुलपति पद नाम से ली गईं हैं। मेरे कार्यकाल के बाद जो भी कुलपति आएंगे, वह इन वस्तुओं का प्रयोग करेंगे। मैंने आईफोन और लैपटाप अपने निजी कार्य के लिए नहीं खरीदा है, इसको लेकर भ्रामक प्रचार किया जा रहा है जो कि उचित नहीं है जबकि यह सुविधाएं राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों में भी कुलपति को मिली हुई हैं।- प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट कुलपति, एसएसजे विवि अल्मोड़ा

कुलसचिव को दिया ज्ञापन

अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर में कक्षाओं के नियमित संचालन और तय समय पर आंतरिक और प्रयोगात्मक परीक्षा कराने की मांग पर छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह को ज्ञापन दिया। छात्र- छात्राओं ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग पर छात्रों की ओर से चल रहे आंदोलन के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है। न ही आंतरिक और प्रयोगात्मक परीक्षा हो रही है। कार्यालय बंद होने से उनके छात्रवृत्ति, टीसी निकालने समेत अन्य कार्य नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने जल्द कक्षाएं सुचारु रूप से संचालित करने की मांग की। वहां दिव्या जोशी, रोहित कुमल्टा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed