{"_id":"66b121cb7516e8398906aa74","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-alm1001-115445-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: कटारमल के केएमवीएन गेस्ट हाउस में नहीं मिले अग्नि सुरक्षा के इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: कटारमल के केएमवीएन गेस्ट हाउस में नहीं मिले अग्नि सुरक्षा के इंतजाम
Tue, 06 Aug 2024 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 06 Aug 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जून महीने में बिनसर अभ्यारण्य में वनाग्नि की घटना के बाद सरकार ने प्रदेशभर में जंगल क्षेत्र के आसपास स्थित सभी अतिथिगृहों में आग से सुरक्षा के प्रभावी प्रबंध करने के निर्देश दिए थे। अग्निशमन केंद्र अल्मोड़ा के अधिकारियों ने अल्मोड़ा के कटारमल स्थित केएमवीएन के अतिथिगृह का सोमवार को निरीक्षण किया तो यहां अग्निसुरक्षा का कोई भी प्रबंध नहीं पाया गया। प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिन के अंदर मानक के अनुसार अग्नि सुरक्षा के प्रभावी प्रबंध करने को कहा गया है। हालांकि निरीक्षण के दौरान कोई पर्यटक यहां ठहरा हुआ नहीं था।
अग्नि सुरक्षा अधिकारी महेश चंद्र ने बताया कि गेस्ट हाउस में तीन ब्लॉक हैं। तीनों ही ब्लॉक में अग्निसुरक्षा के लिए इंतजाम नहीं थे। एक भी यूनिट में न तो अग्निशामक लगाया गया था और न पाइप आदि की व्यवस्था की गई थी। प्रबंधक धन सिंह रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। टीम में प्रकाश चंद्र पांडे, मुकेश सिंह आदि थे। इधर, प्रबंधक रावत ने बताया कि यह अतिथिगृह इसी साल फरवरी में खोला गया है। अब व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
जागेश्वर में व्यवस्थाएं दुरुस्त
अग्निशमन अधिकारी महेश चंद के अनुसार पिछले दिनों उन्होंने जागेश्वर धाम के पास स्थित केएमवीएन के गेस्ट हाउस का भी निरीक्षण किया था। वहां सभी व्यवस्थाएं मानकों के अनुसार थीं। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आग से बचाव के तरीके भी बताए गए। संवाद