फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   people face the problems.

Almora News: कपकोट, काफलीगैर और दुगनाकुरी में ओलावृष्टि, फल-सब्जियों को नुकसान

Wed, 21 May 2025 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 21 May 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
people face the problems.
बागेश्वर/कपकोट/काफलीगैर। जिले में बेमौसम बारिश किसानों के लिए दिक्कत बनकर बरस रही है। कपकोट तहसील क्षेत्र में पिछले पांच दिनों में तीन बार ओलावृष्टि हो चुकी है। दुगनाकुरी और काफलीगैर तहसील क्षेत्रों में भी ओले गिरने से खेतीबाड़ी को नुकसान हुआ है। लगातार बारिश से मौसम सुहावना है और लोगों को गर्मी से निजात मिली है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात से जिले में बारिश का दौर जारी है। कपकोट के बिचला दानपुर और रेवती घाटी के गांवों में भारी ओलावृष्टि हुई है। बिचला दानपुर में ओले गिरने से कीवी, आड़ू, प्लम समेत अन्य फलों को काफी नुकसान हुआ है। कीवी उत्पादक हरीश कोरंगा ने बताया कि ओले गिरने से कीवी के पौधों पर लग रहे फूलों को नुकसान हुआ है। पौधों को ढंकने के लिए लगाई गई जाली भी फट चुकी हैं। रातिरकेटी के गोविंद सिंह ने बताया कि खेत पूरी तरह से ओलों से पट गए थे। फसल और सब्जियां बर्बाद हो गई हैं।
विज्ञापन

दुगनाकुरी के गांवों में भी रात को हल्की ओलावृष्टि हुई। बुधवार को काफलीगैर क्षेत्र के कई गांवों में हल्की ओलावृ़ष्टि के साथ भारी बारिश हुई। जिला मुख्यालय, कांडा, गरुड़, कौसानी आदि क्षेत्रों में भी लगातार बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश से जिला मुख्यालय का अधिकतम और न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 30 और 19 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों पर जलभराव की स्थिति
बागेश्वर। बारिश के बाद निर्माणाधीन और सुधारीकरण वाली सड़कों पर जलभराव की स्थित पैदा हो गई। कपकोट, कांडा क्षेत्र के अलावा एनएच पर भी बारिश होने से वाहन चालकों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद सरयू और गोमती नदियों का पानी भी मटमैला हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed