{"_id":"673b83a10ee9743a490b67d1","slug":"people-face-the-problem-almora-news-c-232-1-ksp1005-120269-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बीएस-3, बीएस-4 पर रोक लगने से अल्मोड़ा से दिल्ली रूट पर दो सेवाएं ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बीएस-3, बीएस-4 पर रोक लगने से अल्मोड़ा से दिल्ली रूट पर दो सेवाएं ठप
Mon, 18 Nov 2024 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 18 Nov 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। दिल्ली सरकार की ओर से दिल्ली में बीएस-3 और बीएस-4 बसों के संचालन पर रोक लगाने से उत्तराखंड परिवहन निगम को झटका लगा है। बीएस-6 श्रेणी के बसों की कमी के चलते दिल्ली रूट पर बीएस-3 और बीएस-4 श्रेणी की दो सेवाओं का संचालन ठप रहा। इससे यात्री परेशान रहे और निगम को भी आर्थिक चपत लगी।
दिल्ली सरकार ने पहले एक अक्तूबर तक बीएस-3 और बीएस-4 बसों के संचालन की अनुमति दी थी। बाद में इसे बढ़ाकर वर्ष 2025 मार्च तक कर दिया गया था। नवंबर के बीच में ही दिल्ली सरकार की ओर से परिवहन निगम की बीएस-3 और बीएस-4 मॉडल की बसों के संचालन पर रोक लगाने से निगम की परेशानी बढ़ गई।
उत्तराखंड परिवहन निगम के अल्मोड़ा डिपो में बीएस-3 और बीएस-4 की कुल 30 बसें हैं। दिल्ली सरकार की ओर से दिल्ली में बीएस-3 और बीएस-4 बसों के संचालन पर रोक लगाने से अल्मोड़ा डिपो की दो बसों बेतालघाट-दिल्ली और शाम 5.30 बजे की अल्मोड़ा-दिल्ली सेवा का संचालन सोमवार को ठप रहा। डिपो में बीएस-6 श्रेणी की सात बसें हैं, जबकि डिपो को पांच बसों की और जरूरत है।
विज्ञापन
दिल्ली में बीएस-3 और बीएस-4 की बसों पर रोक लगने से निगम की सेवा प्रभावित हुई है। डिपो को बीएस-6 की कुछ और नई बसें मिलने पर उन्हें दिल्ली रूट पर संचालित किया जाएगा। - विजय तिवारी, सहायक महाप्रबंधक अल्मोड़ा डिपो।