फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face problems.

Almora News: प्राथमिक स्कूल के स्थायी संचालन की अनुमति न मिलने से अभिभावक परेशान

Wed, 19 Jul 2023 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 19 Jul 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
People face problems.
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। छात्र संख्या कम होने से निकट के दूसरे विद्यालय में विलीन किए गए राजकीय प्राथमिक विद्यालय धामदेवल को पुन: संचालित करने की मांग उठ रही है। इस विद्यालय में फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत 13 बच्चे पढ़ रहे हैं परंतु शासन से संचालन की अनुमति न मिलने से अभिभावक परेशान हैं। अभिभावकों ने बीईओ को सौंपे ज्ञापन में एक माह में सरकार से अनुमति न मिलने पर आंदोलन की बात कही है।
विज्ञापन


वर्ष 1934 में स्थापित राप्रावि धामदेवल छात्र संख्या कम होने से 2019 में बंद हो गया था। इस विद्यालय को निकटवर्ती प्राथमिक विद्यालय कारचूली में विलीन कर दिया गया था। इस बीच पिछले दो सालों से छात्र संख्या दहाई में पहुंचने के बाद अभिभावकों व क्षेत्रीय जनता की मांग पर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत स्कूल तो संचालित हो गया परंतु शासन से पुन: मान्यता न मिलने से कागजों में उक्त विद्यालय कारचूली के नाम से ही चल रहा है। स्थानीय जनता का कहना है कि वर्तमान में विद्यालय में 13 छात्र पढ़ रहे हैं। लिहाजा स्कूल को स्थायी तौर पर चलाने की अनुमति दी जाए। स्थानीय लोगों ने इस संबंध में मंगलवार को बीईओ चंदन सिंह बिष्ट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में बीडीसी सदस्य बीजेंद्र सिंह नायक, खीमसिंह, कृपाल सिंह नायक, प्रकाश लखेड़ा, हरीराम, गंगा देवी व हीरादेवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन

-

जनता की सुविधा को देखते हुए विभाग की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर प्राथमिक विद्यालय धामदेवल का संचालन तो किया जा रहा है परंतु स्थायी तौर पर संचालन की अनुमति शासन स्तर से ही मिल सकती है। इसको लेकर विभाग ने उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-चंदन सिंह बिष्ट, बीईओ चौखुटिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed