{"_id":"65999c6e4f60c1ec5b0835d9","slug":"people-face-problems-almora-news-c-232-1-shld1003-6853-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: जिला अस्पताल में 22 दिन बाद नाक, कान, गले का उपचार शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: जिला अस्पताल में 22 दिन बाद नाक, कान, गले का उपचार शुरू
Sun, 07 Jan 2024 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 07 Jan 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में 22 दिन के लंबे इंतजार के बाद नाक, कान, गले का उपचार शुरू हुआ है। यहां तैनात एकमात्र ईएनटी विशेषज्ञ के अवकाश से लौटने से मरीजों को राहत मिली है। अब उन्हें इलाज के लिए अन्य अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी होगी।
जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र ईएनटी विशेषज्ञ के 22 दिन पूर्व अवकाश पर चले जाने से यहां नाक, कान, गले का उपचार ठप था। यहां हर रोज 40 से अधिक मरीज नाक, कान, गले की दिक्कत लेकर पहुंच रहे थे। चिकित्सक न होने से मजबूरन उन्हें सात किमी दूर बेस या निजी अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ रही थी। शनिवार को ईएनटी विशेषज्ञ के अवकाश से लौटने पर इलाज शुरू हुआ है। उनके अवकाश से लौटते ही यहां मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। पहले ही दिन ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. एचसी गड़कोटी ने 52 मरीजों का इलाज किया।