फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face problems.

Almora News: मलबे में रपटी केमू की बस, बाल-बाल बचे यात्री

Wed, 19 Jul 2023 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 19 Jul 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
People face problems.
अल्मोड़ा। हल्द्वानी से खेती धूरा मलाण जा रही केमू की बस मंगलवार की सुबह खेती मलाण मोटर मार्ग पर धूरा बैंड के पास सड़क के मलबे में रपट कर धंस गई। इससे बस में सवार 25 यात्रियों में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने यात्रियों को सकुशल बस से बाहर निकाला जिससे यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


केमू की बस संख्या यूके- 08 पीए 1226 मंगलवार को हल्द्वानी से खेती धूरा मलाण जा रही थीं। धौलादेवी विकासखंड के अंतर्गत खेती मलाण मोटर मार्ग पर धूरा बैंड के पास बस सड़क के मलबे में रपटने से धंस कर तिरछी हो गई। इससे बस में सवार स्कूली बच्चों समेत 25 यात्री सवार थे। यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विरेंद्र सिंह मलारा, युगल तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने एसडीएम और तहसीलदार को सूचना दी। इसके बाद जेसीबी मौके पर पहुंची और तिरछी बस को सीधा किया। विरेंद्र और युगल ने बताया कि बारिश में सड़क की स्थिति खराब हो गई है। इससे आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। बचाव कार्य में प्रकाश रावत, गोपाल दत्त जोशी, महेंद्र बिष्ट, सोनू तिवारी, विनोद जोशी, हरीश जोशी, दिवान मेहरा, दिवान बिष्ट, बालम सिंह ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed