फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face problems.

Almora News: कलक्ट्रेट, विकास भवन में गरजे मिनिस्टीरियल कर्मी

Sun, 19 Nov 2023 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 19 Nov 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
People face problems.
अल्मोड़ा। मिनिस्टीरियल कर्मियों ने कलक्ट्रेट और विकास भवन परिसर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से एसीपी का लाभ देने सहित 21 सूत्री मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं लेकिन सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अब आर-पार की लड़ाई होगी और अपनी मांग पूरी कराकर ही दम लेंगे।
विज्ञापन


शनिवार को मिनिस्टीरियल कर्मी कलक्ट्रेट और विकास भवन में एकत्र हुए और बांह में काला फीता बांधकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। संगठन के जिलाध्यक्ष पुष्कर सिंह भैंसोड़ा ने कहा कि 10, 16 और 26 साल की सेवा पर कर्मचारियों को एसीपी का लाभ देने की मांग लंबे समय से की जा रही है लेकिन अब तक उन्हें इससे वंचित रखा गया है। कर्मियों ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद उनका सहारा बनने वाली पेंशन को उनसे छीन लिया गया है। 30 साल सेवा के बाद सेवानिवृत्ति पर उन्हें मामूली पेंशन देकर औपचारिकता निभाई जा रही है। सभी ने कहा कि मांग पूरी होने पर वे पीछे नहीं हटेंगे। वहां नवीन जोशी, एबी कांडपाल, भास्कर भट्ट, प्रेम रावत, चंपा जोशी, माया भट्ट, धीरेंद्र कुमार पाठक, पूरन कनवाल, बीएस बिष्ट, राम सिंह कार्की आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed