{"_id":"654d19c3b920f6c1cf04c896","slug":"people-face-problems-almora-news-c-232-1-shld1002-4855-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: प्रभारी प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक नहीं बनेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: प्रभारी प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक नहीं बनेंगे शिक्षक
Thu, 09 Nov 2023 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 09 Nov 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। शिक्षकों ने पदोन्नति और अंतर मंडलीय स्थानांतरण सहित लंबित मांग पूरी कराने की मांग की है। ऐसा न होने से नाराज शिक्षकों ने धौलादेवी के बीईओ पुष्कर लाल टम्टा को ज्ञापन देकर प्रभारी प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक का अतिरिक्त पदभार छोड़ने की चेतावनी दी है।
राजकीय शिक्षक संघ के जिला मंत्री भूपाल सिंह चिलवाल ने बताया कि प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर शिक्षक पिछले दो माह से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन शासन और विभाग को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। ऐसे में उन्होंने प्रभारी प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक का अतिरिक्त पदभार छोड़ने का निर्णय लिया है। अब वे गैर शैक्षणिक कार्यों के साथ खेल महाकुंभ, बीएलओ ड्यूटी, बाल गणना जैसे कार्य भी नहीं करेंगे। वहां डाॅ. संकर्षण त्रिपाठी, डाॅ. बृजेश डसीला, उमेर असगर खान, बसंत भट्ट, भोला पंत, ललिता, एबी पांडे, नितेश कांडपाल, निर्मला मेहता आदि रहे। संवाद