{"_id":"6654d69c48c3c621f70638f4","slug":"people-face-problems-almora-news-c-232-1-shld1002-112498-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: खराब पंप को बदलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: खराब पंप को बदलने की मांग
Tue, 28 May 2024 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 28 May 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट(अल्मोड़ा)। खीरोघाटी पेयजल योजना के पंप में आए दिन खराबी से जलापूर्ति प्रभावित हो रही है। क्षेत्र के लोगों ने ब्लाॅक प्रमुख दीपक किरौला के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजकर पंप बदलने की मांग की। लोगों ने कहा कि पूर्व में पंचायत प्रतिनिधियों की विभागीय अधिकारियों से वार्ता हुई थी। अधिकारियों ने गर्मी से पहले ही नए पंप लगाकर पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की बात कही थी, लेकिन अब तक खराब पंप नहीं बदले गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जेई क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेते। वहां पर प्रधान गिरधर रौतेला, पूरन सिंह, पुष्पा देवी, मुन्नी देवी, चंद्रकला रावत, गंगा देवी, खष्टी देवी, बीना, नारायण रावत आदि थे। संवाद
विज्ञापन