{"_id":"659ae2c48178ddb88f0e8119","slug":"people-face-problems-almora-news-c-232-1-alm1002-6908-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: स्वच्छता के दावे हजार, जिला, महिला अस्पताल में गंदगी का अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: स्वच्छता के दावे हजार, जिला, महिला अस्पताल में गंदगी का अंबार
Sun, 07 Jan 2024 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 07 Jan 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। स्वच्छता के दावों के बीच जिला और महिला अस्पताल में गंदगी का अंबार लगा है। जिला अस्पताल में जगह-जगह फैले कूड़े और महिला अस्पताल में सीवर बहने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है लेकिन कूड़ा नहीं हटाया जा रहा है और सफाई भी नहीं की जा रही है। महिला अस्पताल में जच्चा-बच्चा वार्ड के पास पाइप से सीवर बह रहा है।
स्वच्छता को लेकर अभियान चल रहे हैं। अस्पतालों को भी स्वच्छ रखने के दावे हो रहे हैं। संवाद न्यूज एजेंसी ने नगर के बीच जिला और महिला अस्पताल का जायजा लिया। जिला अस्पताल में गेट की दीवारें गुटखे के पीक से लाल मिलीं तो परिसर में स्थापित कूड़ेदानों के आसपास गंदगी बिखरी मिली। जगह-जगह कूड़ा बिखरा रहा। महिला अस्पताल की हालत तो और भी बदहाल मिली। अस्पताल के पर्ची काउंटर के पास ही खुले में गंदगी फैली रही। यहां पाइप लीक होने से सीवर बहता मिला। बीते कई दिनों से जच्चा-बच्चा वार्ड के बिल्कुल पास सीवर बह रहा है। ऐसे में जच्चा-बच्चा में बीमारी और संक्रमण का खतरा बना हुआ है। संवाद
जहां लिखा परिसर को स्वच्छ रखें, वहीं लगा कूड़े का ढेर
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए दीवार पर स्लोगन लिखा गया है। ठीक इसके पास ही रखा कूड़ादान कूड़े से भरा हुआ मिला।
विज्ञापन
महिला अस्पताल में दुर्गंध से परेशान मरीज
अल्मोड़ा। महिला अस्पताल में जिस स्थान पर जच्चा-बच्चा को धूप मिलती है, वहीं सीवर बह रहा है। ऐसे में यहां उठती दुर्गंध और संक्रमण के डर से नवजात बच्चों को वार्ड के भीतर रखना प्रसूताओं की मजबूरी बन गया है।
अस्पतालों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल की स्वच्छता बरकरार रहे इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
डॉ. आरसी पंत, सीएमओ, अल्मोड़ा।