{"_id":"64b6ea8add8bb3bfcb0a7ea4","slug":"people-face-problems-almora-news-c-232-1-alm1001-720-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: छावनी परिषद से मुक्ति दिलाने की मांग पर बारिश में भी डटे रहे धरने पर, गाए जनगीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: छावनी परिषद से मुक्ति दिलाने की मांग पर बारिश में भी डटे रहे धरने पर, गाए जनगीत
Wed, 19 Jul 2023 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 19 Jul 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत। छावनी परिषद से मुक्ति दिलाकर नगर पालिका में शामिल करने की मांग पर रानीखेत के लोग बारिश में धरने पर डटे रहे और उन्होंने जनगीत गाकर सरकार को जगाने की कोशिश की। उन्होंने कहा छावनी परिषद से मुक्ति मिलने तक वे पीछे नहीं हटेंगे।
मंगलवार को बारिश के बीच रानीखेत विकास संघर्ष समिति के लोगों ने 124वें दिन भी धरना दिया। पदाधिकारियों ने कहा कि रानीखेत की जनता छावनी परिषद के कठोर कानूनों को वर्षों से सहने के लिए मजबूर हैं। वर्षों से छावनी परिषद से मुक्ति की मांग चली आ रही है लेकिन सरकार इसके प्रति गंभीर नहीं है। चेतावनी दी कि नगर पालिका में शामिल होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर गिरीश भगत, दीप भगत, उमेश भट्ट, कैलाश पांडे, हेमंत माहरा, दीपक गर्ग, हरीश मैनाली सहित कई लोग मौजूद रहे।